परीक्षा पर्व पर चर्चा व चित्रकला स्पर्धा का आयोजन

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l महाराष्ट्र सरकार के निर्देशानुसार राज्य के सभी प्रबंधन के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पर्व पर चर्चा किया गया तथा छठे उपक्रम के तहत भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल के आदेशानुसार, कामतघर माता वन्हालादेवी सांस्कृतिक मंगल कार्यालय व कोंबडपाडा क्षेत्र के स्वं.राजय्या गाजेगी सांस्कृतिक केन्द्र में, पालिका क्षेत्र के भिवंडी महानगरपालिका द्वारा संचालित सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला स्पर्धा का आयोजन, मनपा शिक्षा विभाग के उपायुक्त प्रणाली घोंगे की अध्यक्षता में संपन्न किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार इस चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को जी-20 वर्ल्ड गुरु बनने की दिशा में भारत की प्रगति, आजादी का अमृत महोत्सव, सर्जिकल स्ट्राइक, कोरोना वैक्सीनेशन में नंबर वन, प्रधानमंत्री जनसेवा की विभिन्न योजनाए, स्वच्छ भारत अभियान, आत्मनिर्भर भारत, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मोदी ने दुनिया का ध्यान खींचा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्त करवाने के लिए मोदी के संवेदनशील फैसले की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की सहायक आयुक्त प्रीति गाड़े, शिक्षकगण एवं स्कूलों के सभी सीआरसी उपस्थित थे। चित्रकला प्रतियोगिता में महानगर पालिका और निजी स्कूलों के 1850 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

7 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

7 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

8 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

8 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

8 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

10 hours ago