Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedवॉशिंगटन की सड़कों पर तैनात नेशनल गार्ड को हथियार देने का आदेश

वॉशिंगटन की सड़कों पर तैनात नेशनल गार्ड को हथियार देने का आदेश

वॉशिंगटन(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आदेश दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर चल रहे कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के अभियान के तहत राजधानी वॉशिंगटन की सड़कों पर तैनात नेशनल गार्ड के जवानों को अब हथियार उपलब्ध कराए जाएंगे।

रक्षा मंत्रालय मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य हाल के दिनों में बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों और अशांति को नियंत्रित करना है।

सरकार का कहना है कि नेशनल गार्ड की भूमिका कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थानीय पुलिस की मदद करने में अहम होगी। वहीं, इस फैसले को लेकर कई राजनीतिक हलकों में बहस भी तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments