सिकंदरपुर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध, राज्यपाल को भेजा गया ज्ञापन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के दर्जनों नागरिकों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ गहरी नाराजगी जताते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बलिया के माध्यम से वृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जब तक पुराने बिजली बिलों की गड़बड़ियों को दूर नहीं कर लिया जाता, तब तक स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।ज्ञापन में कहा गया है कि सिकंदरपुर नगर पंचायत के अधिकांश घरों में पहले से विद्युत विभाग द्वारा पारंपरिक मीटर लगाए गए हैं। उपभोक्ता नियमित रूप से मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली बिल का भुगतान करते आ रहे हैं, इसके बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण अनेक उपभोक्ताओं को गलत व अत्यधिक बिजली बिल थमाया जा रहा है। अब, पुराने बिलों में सुधार किए बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता में आक्रोश व्याप्त है।ज्ञापन देने वालों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को सही बिल नहीं मिल रहा है, बल्कि अनियमितताएं और बढ़ गई हैं। इससे उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हो रहा है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया को तत्काल रोकते हुए पहले से लंबित बिल संशोधन की प्रक्रिया को पूरा किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं के साथ अन्याय न हो और उन्हें विभागीय गड़बड़ियों की कीमत न चुकानी पड़े। आदमी पार्टी नगर इकाई के सक्रिय सदस्य राजकुमार जायसवाल ने बताया कि अगर प्रशासन ने इस समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया, तो आम जनता के हित में आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार जायसवाल, अर्जुन कुमार खरवार, अलतमश खान, सलमान खान, जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार, जिला महासचिव अंजनी तिवारी उर्फ झब्बू बाबा, रसड़ा प्रभारी संत प्रकाश उर्फ मुरली सिंह, मेराज वारसी, गुड्डू भाई, जगजुग भाई, अशरफ, मोहताशीन, शरीफुद्दीन, हरिराम चौहान, सोना पति जायसवाल, जवाहिर गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

अधिवक्ता से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…

3 hours ago

जर्मनी की नौकरी छोड़ बने IAS, अब मधुबनी में धैर्य को लेकर चर्चा में DM आनंद शर्मा

फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…

4 hours ago

बेड़ो में सड़क पर मची चीख-पुकार! दो हादसों में 14 घायल, मासूम बच्चे समेत 8 रिम्स में भर्ती

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…

4 hours ago

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन नाबालिगों के मामले में पॉक्सो के तहत FIR

तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…

4 hours ago

पटरी के स्लीपर टूटे, सरिया निकला बाहर! श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…

5 hours ago