जलभराव से खुली जल निकासी व्यवस्था की पोल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत महुली कस्बे की मुख्य सड़क पर मानसून की पहली बारिश की जल जमाव ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कस्बे की सभी सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। जिससे आम जनमानस का इन सड़कों से गुजरना दुश्वार हो गया है।
ज्ञात हो कि लगभग एक वर्ष पूर्व कस्बे के दक्षिण चौराहे से बस स्टैंड तक आरसीसी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया और सड़क के दोनों ओर नालियां भी बनवाई गई।
परंतु अतिक्रमण करते हुए लोगों ने नालियों को पाटकर उपयोग करने लगे। जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
सड़कों पर फुट भर पानी लगा है। जिससे लोगों को आने- जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा। अनेक बच्चे व बुजुर्ग पानी में गिर कर चोटिल हो गए हैं।
इसी तरह नाथनगर ब्लाक की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत छितही में जल निकासी के नाली निर्माण न होने से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
प्रभावित लोगों का कहना है कि बहुत समय पहले नालियों का निर्माण हुआ था। जो वर्तमान में टूट चुका है। जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है।
कमोवेश यही स्थिति पूरे जिले की बनी हुई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दर्जनों परीक्षार्थी, हस्ताक्षर-मोहर को लेकर छात्रों में आक्रोश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा…

20 hours ago

सुथनी प्लांट का नगर आयुक्त अजय जैन ने किया निरीक्षण

कार्यप्रणाली पर दिए अहम निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर आयुक्त अजय जैन ने ग्राम सुथनी में…

20 hours ago

प्रेरणा दिवस संत समागम का भव्य आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड में आयोजित प्रेरणा दिवस संत समागम के…

20 hours ago

निजी गाड़ी छोड़ ऑटो से जिला मुख्यालय पहुंचे सदर विधायक, ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ऊर्जा संरक्षण…

21 hours ago

भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री का सिकंदरपुर में आगमन, पूर्व विधायाक के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) भारतीय जनता पार्टी बिहार एवं झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन…

23 hours ago

जमीन मालिक की गैरमौजूदगी का उठाया फायदा

मृतक के नाम पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कराई रजिस्ट्री डीएम से गुहार के बाद…

23 hours ago