सुभाषित ही ख़ुशी देते हैं

सुभाषित ही ख़ुशी देते हैं हम सबको,
सुभाषित ही घावों का मरहम करते हैं,
भाषा ही ग़मों का कारण बनती है,
कुभाषित ही वाणी की पीड़ा देते हैं।

ख़ुशियाँ सब कुछ पा लेने से नहीं,
जो कुछ अपना है उससे मिलती हैं,
जो कुछ भी पास में है जिसके भी,
उसमें ख़ुश रहने से ख़ुशियाँ मिलती हैं।

जीवन में अप्रत्याशित बहुत कुछ
होता है, चाहे वह सुख का कारक हो,
या वह किसी के दुःख का कारक हो,
पर ईश्वर पर हमारी पूर्ण आस्था हो।

परिस्थिति कैसी भी हो दुःख दायी हो,
सुखदायी हो, हृदय में प्रेम भरपूर हो,
मस्तिष्क स्पष्ट हो जहाँ वास प्रभू हो,
उस पर पूरी आस्था और विश्वास हो।

अंधेरे में छाया, वृद्धावस्था में काया
यानी शरीर व अंत समय में माया,
या दौलत किसी का साथ नहीं देते हैं,
तीनों पर भरोसा नहीं कर सकते हैं।

मस्तिष्क का शांत होना अच्छी सोच व
कल्पना सार्थकता के लिए ज़रूरी है,
उलझा मस्तिष्क सब उलझा देता है,
मस्तिष्क शांत ध्यान, मौन से होता है।

जीवन के विकास इन्ही ध्यान, मौन
एवं शांति के ऊपर आधारित होते हैं,
आदित्य सत्कर्म और सकारात्मकता
जीवन के रचनात्मक पहलू होते हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

44 minutes ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

4 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

4 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

4 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

4 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

4 hours ago