लो बोल्टेज ओभर लोड की समस्या होगी दूर

बड़हलगंज( राष्ट्र की परम्परा)
गोला विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण पर स्थापित पाच एमबीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को दोगुना की जा रही है। जिससे गर्मी में ओवरलोड और लो बोल्टेज समस्या का समाधान हो जाएगा, जिससे नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को बेहतर बिजली आपूर्ति हो सकेगी। कुछ साल पहले नगर पंचायत का विस्तार होने के कारण तहसील विद्युत उपकेंद्र के सेवा क्षेत्र के दायरे में वृद्धि हो गई। वही ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र के दायरे मे उपभोक्ताओ के बढने से गर्मी के दिनों में ओवरलोड व लो वोल्टेज की स्थिति बन जा रही थी। जिससे परेशान होकर क्षेत्र के लोगों ने विधान परिषद सदस्य गोरखपुर-महराजगंज सीपी चंद को समस्या से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने बीते वर्ष अगस्त माह में कस्बा स्थित दोनों उपकेंद्रों तहसील व ग्रामीण की ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए मुख्य अभियंता विद्युत को पत्र लिखा था, जिसके बाद बिजनेस प्लान में तहसील विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमबीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर और ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमबीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को हटाकर दस एमबीए की क्षमता ट्रांसफार्मर का ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर पांच-पांच एमबीए के लगे दो ट्रांसफार्मरों में से एक ट्रांसफार्मर की क्षमता दस एमबीए किए जाने से उसकी क्षमता डेढ़ गुनी बढ़ जाएगी। तहसील विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमबीए का एक और नया ट्रांसफार्मर बीते अप्रैल माह मे ही स्थापित किया जा चुका है कुछ तकनीकि खामिया रह गई है, जिसकी वजह से वह अभी चालू नही हो सका है । वही ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र का दस एमबीए का ट्रांसफार्मर भी बुधवार के उपकेंद्र पर आ गया जिसके लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में उपखंड अघिकारी सुशील कुमार का कहना है कि ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर पाच एमबीए की ट्रांसफार्मर की वजह से पडौली और गोपालपुर फीडर को गर्मी के दिनो मे ओभर लोड होने के कारण रोस्टिंग करना पढता था नया दस एमबीए ट्रांसफार्मर लगने से रोस्टिंग, ओभर लोड और लो बोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगा, उम्मीद है कि शनिवार से विद्युत आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव से राजभवन तक का सफर, संगठन की राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक कलराज मिश्र की प्रेरक यात्रा

जन्मदिन विशेष: लेखक: राजकुमार मणि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान…

2 hours ago

धरती से दिल्ली तक समाजवाद की बुलंद आवाज थे मुलायम सिंह यादव, जननेता ‘नेताजी’ की विरासत आज भी जीवंत

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सम्पादक 📰 राष्ट्र की परम्परासरकार की बात आप तक, जन-जन की आवाज…

2 hours ago

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

5 hours ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

21 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago