देश के मान सम्मान व विकास की चिंता सिर्फ कांग्रेस को – गोविन्द मिश्र

मंजीत प्रजापति बने युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला कोआर्डिनेटर दी बधाई

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर मनीष शर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब व सोशल मीडिया के अध्यक्ष मनु जैन,प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के द्वारा देवरिया जिले के देसही देवरिया ब्लॉक के महवा निवासी मंजीत प्रजापति को युवा कांग्रेस सोशल मीडिया का जिला कोआर्डिनेटर बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि मंजीत प्रजापति को केंद्रीय नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास से यह जिम्मेदारी सौंपी है वह निश्चित ही इस पर खरा उतरेंगें। इनके नेतृत्व में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। देश के मान सम्मान व विकास की चिंता सिर्फ कांग्रेस को ही है।युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवा वर्ग से जो चुनावी वादे किये हैं उसको पूरा नहीं कर रही है ।युवा वर्ग जब कहीं नौकरी की मांग कर रहा है तो उसको नौकरी के वजाय लाठियां खानी पड़ रही है।देश में कांग्रेस को ही युवाओं,छात्रों के रोजगार व शिक्षा की चिंता है। देश की आम जनता अब जान गईं है कि कांग्रेस के बिना सत्ता में आए देश की जनता को गरीबी व महंगाई से निजात नही मिल सकता है। बैठक को मनीष रजक, विराट यादव,अशोक कुमार, हर्षित सिंह,रोहित यादव,विजय लाल,परमानंद प्रसाद,कार्तिकेय मिश्र, रणजीत शुक्ल, अमित प्रताप सिंह,गंगा सागर मिश्र,मणिप्रकाश पांडेय, सन्नी पांडेय, मोहित कुमार, अवधेश यादव,जाबिर खान,जावेद अख्तर,शोएब खान,शाहरुख खान,इरफान खान ,विपिन पांडेय, विश्वामित्र राजभर,आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago