शासन में 2158 पदों पर भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, यूपीपीएससी ने जारी किए दिशा-निर्देश

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के माध्यम से शासन के अधीन विभिन्न विभागों में कुल 2158 पदों पर भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग ने इस भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन 22 दिसंबर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) आधारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

केवल OTR आधारित आवेदन मान्य

यूपीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि इन पदों के लिए केवल ओटीआर आधारित ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन अमान्य माने जाएंगे।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

• ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2026

• आवेदन में संशोधन/सुधार व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026

विभागवार पदों का विवरण

आयोग के सचिव के अनुसार विभिन्न विभागों में पदों का वितरण इस प्रकार है—

पशुधन विभाग: पशु चिकित्सा अधिकारी – 404 पद

विधायी विभाग: विधिक्षण अधिकारी – 1 पद

परिवार कल्याण महानिदेशालय: स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी – 221 पद

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन: औषधि निरीक्षक – 26 पद

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग: दंत सर्जन – 157 पद

आयुर्वेद निदेशालय: चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) – 168 पद

सामुदायिक स्वास्थ्य (आयुर्वेद/यूनानी): चिकित्सा अधिकारी – 884 पद

यूनानी निदेशालय: चिकित्सा अधिकारी (यूनानी) – 25 पद

श्रम विभाग: चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथिक) – 7 पद

होम्योपैथी निदेशालय: होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी – 265 पद

OTR पंजीकरण अनिवार्य

आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को एकल अवसरीय पंजीकरण (OTR) कर OTR नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है। बिना OTR नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

छात्रवृत्ति समस्याओं को लेकर छात्रों ने की मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)विकास भवन स्थित कार्यालय में छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या…

56 minutes ago

24 मार्च को जिले में होगा भव्य सामूहिक विवाह आयोजन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 मार्च…

58 minutes ago

बलिया में शहीद दिवस पर विविध कार्यक्रम, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत…

1 hour ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें, मौके पर 7 का निस्तारण

गैस न मिलने की शिकायत पर डीएम ने एजेंसी जांच के दिए आदेश दूसरे की…

1 hour ago

बाबा जय गुरुदेव का सत्संग शाकाहार अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर जनपद(राष्ट्र की परम्परा)गढ़िया रंगीन स्थित कृषक जनता इंटर कॉलेज परिसर में बाबा जय गुरुदेव…

1 hour ago

नहर की पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, झोपड़ियां ध्वस्त—इलाके में हड़कंप

विरोध के बीच चला बुलडोजर, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली…

1 hour ago