आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई तक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानाचार्य आईटीआई मनीष कुमार पाल ने बताया है कि जनपद में संचालित राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त-2023 से प्रशिक्षण सत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक: 09 जून 2023 से प्रारम्भ हो गया है। प्रवेश हेतु अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट www.scvtup.in को खोलना होगा तथा उस पर बने हुए लिंक (राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हेतु) “Online Submission of Application for Session 2023-24 for Government / Private ITI” पर क्लिक करते ही आवेदक के सम्मुख एक फार्म खुल जायेगा। ई-विवरणी / वेबसाइट पर दिये गये दिशा निर्देशों को भली-भांति पढ़ने के पश्चात ही आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी को व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता के प्राप्तांक, आरक्षण, वर्ग जनपद स्तर की आरक्षण की सहमति का विकल्प प्रदान किया जायेगा। प्रवेश हेतु ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि परिषद द्वारा दिनांक 09 जून 2023 से दिनांक 03 जुलाई 2023 रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित है। राजकीय व निजी आई०टी०आई० में सत्र अगस्त 2023 में प्रवेश अर्हकारी शैक्षिक योग्यता की मेरिट के आधार पर की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य व पिछड़ा वर्ग हेतु शुल्क ₹ 250/ एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति हेतु शुल्क ₹ 150/- है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 minutes ago

कृषि निर्यात को पंख देने की तैयारी, जिले के 100 किसानों को मिला वैश्विक बाजार का मंत्र

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने…

6 minutes ago

12 गांवों को मिलेगा हर घर नल से जल, 21.43 करोड़ के डीपीआर को मिली मंजूरी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…

11 minutes ago

लोक अदालत न्याय का उत्सव, सुलह से खत्म करें वर्षों पुराने विवाद : जिला जज रणधीर सिंह

लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम संतकबीरनगर (राष्ट्र की…

12 minutes ago

दर्द से राहत के लिए दवा ही नहीं, सही व्यायाम और फिजियोथेरेपी भी जरूरी

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दिए परामर्श महराजगंज (राष्ट्र…

24 minutes ago

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago