अपने अंदर एक जुनून को बरकरार रखना चाहिए व हर काम को अच्छी करने की जिद होनी चाहिए, यही जीवन में सफलता की सीढ़ी है: पुष्पा चतुर्वेदी

बीएड प्रशिक्षुओं के स्वागत व विदाई समारोह मे प्रस्तुत किए गए मनमोहक कार्यक्रम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शिक्षा संकाय के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग के बीएड प्रशिक्षुओं स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे बीएड 2023-25 प्रथम वर्ष व बीएड 2022-24 द्वितीय वर्ष एवं डीएलएड सत्र 2022-24 द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
समारोह की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की सचिव/प्रबंधक पुष्पा चतुर्ववेदी ने अपने संबोधन में प्रशिशुओं के सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें अपने अंदर एक जुनून को बरकरार रखना चाहिए व हर काम को अच्छी तरह करने की जिद होनी चाहिए क्योंकि यही जीवन में सफलता की सीढ़ी है।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रीकृष्ण पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राओं की विदाई कभी नहीं होती हैं। गुरु का दिया हुआ शिक्षा जीवन भर रहता हैं। प्रशिक्षुओं को विदा करते समय उन्हें कुशल शिक्षक बनने की इच्छा व्यक्त किए एवं उज्जवल भविष्य की कामना किए।
 कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य व गीत प्रस्तुत किये गए। जो माहौल भले ही संगीतमय और मस्ती भरा बनाया गया था, लेकिन विदाई की इस बेला में छात्र- शिक्षकों की आंखें नम थी। लेकिन उल्लास और एक उम्मीद भी थी। शिक्षकों को उम्मीद इस बात की है कि उनके छात्र यहां से लौट कर शिक्षा का अलख जगाएंगे और छात्र इस बात से आह्लादित कि प्रशिक्षण पूरी कर अब वे शिक्षक की पात्रता रखते हैं। इस विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को  सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता डा. केएम त्रिपाठी व संचालन श्रीकृष्ण पांडेय ने किया। समारोह में कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक- प्राध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

38 minutes ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

51 minutes ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago