सऊदी अरब में हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मौत

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l तरकुलवा विकास खंड क्षेत्र के सिरसिया गोठा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति का गुरुवार देर रात हार्ट अटैक से सऊदी अरब में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
तरकुलवा क्षेत्र के सिरसिया गोठा गांव के रहने वाले 42 वर्षीय शोएब अहमद पुत्र अलाउद्दीन सिद्दीकी घर की माली हालत सुधारने के लिए दो साल पहले सऊदी अरब में किसी प्राइवेट कंपनी के ट्रांसपोर्ट में काम करते थे।गुरुवार को काम करने के उपरांत वह अपने कमरे पर चले गए।देर रात अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने से वह अचेत हो गए।आनन-फानन में दोस्तो ने उन्हें अचेतावस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना परिजनों को दो।मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक शोएब परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। मृतक के दो मासूम संतान जोहान सिद्दीकी व जोहैब सिद्दीकी है।शोएब की मौत से सिरसिया गोठा गांव के लोग काफी गमगीन माहौल में हैं।परिजन शव के इंतजार में आस लगाए बैठें है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

5 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

5 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

5 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

6 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

6 hours ago