जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर लिया निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने तहसील बैरिया के अंतर्गत सरयू नदी के दायें तट पर इब्राहिमाबाद नौबरार में निर्माणाधीन रिंगबंध का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता,बाढ़ खण्ड संजय कुमार मिश्र से रिंगबंध के निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि रिंगबंध का निर्माण का जनहित का कार्य है, आगामी 15 मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से भी वार्ता किया। 100 मीटर लम्बाई में जियो ट्यूब भरने का कार्य प्रगति में पाया गया।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि रिंगबंध की कुल प्रस्तावित लम्बाई 1125 मीटर है। 300 मीटर लम्बाई में कार्य होना शेष है। रिंगबंध का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लगभग 40,000 आबादी को बाढ़ से सुरक्षा प्रदान होगी।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार तथा सहायक अभियंता बाढ़ खण्ड अमृतलाल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

2 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

2 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago