विद्युत शार्ट सर्किट से एक व्यक्ति की मौत दो लोग घायल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
महाराजगंज थाना क्षेत्र विधुत शार्ट सर्किट से एक व्यक्ति की मौत होगयी। जानकारी के अनुसार गोवर्धनपुर गांव के राजभर बस्ती में दोपहर बाद लगभग तीन बजे गोबर्धनपुर निवासी राम दुलारे राजभर के घर में विधुत शॉर्ट सर्किट होने के कारण, बिजली का तार धू धू कर जलने लगा जिसे दौड़कर संतोष बुझाना चाहा तो वह बिजली की चपेट मे आगया जिसे बचाने के लिए कुछ लोग दौड़े तो वह भी झुलस गए।
इस बीच संतोष की हालत काफी गम्भीर होगई जिसे लोग उठाकर पहले तो परशुरामपुर बाजार में एक प्राइवेट हॉस्पिटल पर ले गए, जहां घायलों की मलहम पट्टी की गई और संतोष की हालत गम्भीर देखकर डॉक्टर ने तुरंत उस रिफर कर दिया इसके बाद परिजन उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम संतोष कुमार पुत्र दुलारे राजभर है मृतक अभी कुछ दिन पहले ही बाहर से कमा कर अपने घर आया था मृतक के 1 बच्चा और 5 बच्चियां भी हैं इस घटना से मृतक के परिवार को बहुत बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उसी के सहारे परिवार चलता था उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। वही छोटे बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया। घायलों मे कंचन पत्नी घनश्याम अमन पुत्र सुरेंद्र हैं ।इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है समाचार लिखे जाने तक महराजगंज पुलिस को इसकी सूचना नहीं थी। वहीं इस घटना को कुछ लोग ट्रांसफार्मर शार्ट सर्किट बता रहे हैं तो कुछ लोग घर के अंदर शार्ट सर्किट बता रहे हैं पर हकीकत क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago