प्रभारी मंत्री ने उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण का किया शुभारम्भ

04 उद्यमियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र का किया वितरण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों का उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण हेतु 15 जून 2023 तक सघन अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के मत्स्य एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में पंजीकरण अभियान का शुभारम्भ किया तथा अभियान के प्रथम दिन 24 उद्यमियों द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया,जिसमें से 04 उद्यमियों नसीमा खान, रश्मी खान, राकेश कुमार व शेख शारिफ रजा को प्रभारी मंत्री द्वारा उद्यम पंजीकरण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास के उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कोई भी उद्यमी, व्यापारी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता संख्या व मेल आईडी सहित उद्यम पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण से 50 लाख का दुघर्टना बीमा बैंक से ऋण प्राप्त करने में सुगमता तथा फैशिलिटेशन काउन्सिलिंग से विवादों के निस्तारण का लाभ मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों से टेण्डर में अर्नेस्ट मनी में छूट का भी प्राविधान है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह व नानपारा के राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व ग्रामीण के पवित्र मोहन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

5 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago