बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र ग्राम पैना निवासी युवक जो ओमान में नौकरी कर रहे थे,अचानक तबियत खराब होने से युवक की 29 मई को ओमान में मौत हो गई थी। युवक का शव गुरुवार की देर शाम उनके पैतृक गांव पैना पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
बरहज थाना क्षेत्र ग्राम पैना के रहने वाले अखिलेश सिंह (38) पुत्र वीरेंद्र सिंह तीन वर्ष पूर्व ओमान में नौकरी करने के लिए गए थे। वहां पर वह एक कंपनी में पाइप फिटर का कार्य करते थे। 29 मई की सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, साथ में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें इलाज के लिए ओमान के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना कंपनी के अधिकारियों ने मोबाइल से परिजनों को दिया। परिजनों ने अखिलेश सिंह के शव को मंगाने के लिए सरकार से गुहार लगाए। कंपनी ने कर्मचारी का शव भारत भेज दिया। गुरुवार की देर शाम अखिलेश सिंह का शव उनके गांव पहुंचा, शव के गांव पहुंचते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया।
परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। उनकी माता परमिला व पत्नी नीतू सिंह का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं। बेटा लक्ष्य प्रताप के ऊपर से पिता का साया उठ गया ।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…
युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…
नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…
ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…
लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल क्षत्रिय…