महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के महराजगंज गोरखपुर संपर्क मार्ग पर भिटौली थाने के समीप सुबह लगभग 7:00 बजे एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसके कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार नौतनवां थाना क्षेत्र के चडलहां निवासी राम कुवर पाल 45 वर्ष अपने लड़के प्रियांशु को पॉलिटेक्निक कालेज पुरैना छोड़कर मुजुरी जा रहे थे कि भिटौली थाने के समीप एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राम कुवर पाल मुजुरी के पास किसी ईट भट्टे पर मुंशी गिरी का काम करता था। मृतक की दो बेटियां व एक बेटा है। सभी बच्चे अभी पढ़ते हैं। लड़का प्रियांशु पॉलिटेक्निक कालेज पुरैना का छात्र है उसी को छोड़ कर सुबह वह मुजुरी जा रहे थे कि यह घटना हो गई। घटना से आहत पत्नी मीना का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…