विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के आगामी कार्यक्रमों में हिंदू जनमानस आमंत्रित – प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने गोरखपुर प्रदेश कार्यालय से प्रेस वार्ता करके महासंघ के आगामी समस्त कार्यक्रमों में हिंदू समाज को आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को बाराबंकी में विशाल सनातन धर्म सम्मेलन के अध्यक्ष दीप्तांशु निगम एवं मुख्य अतिथि भिखारी प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे। श्रीमद्भागवत कथा एवं कलश यात्रा 4 मार्च से 22 मार्च 2025, स्थान रायतारा, छतरपुर, संडवा चंडिका, जिला प्रतापगढ़ में निवेदक भिखारी प्रजापति एवं प्रयागराज मण्डल प्रभारी अनुज सिंह हैं। महालंठ सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह 9 मार्च 2025 स्थान शंकरपुर, बेलघाट, गोरखपुर में संयोजक प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं अरुण कुमार दुबे हैं। 18 मार्च को वाराणसी में सहभोज के माध्यम से छुआछूत समाप्त करने का संकल्प लेने वाले राष्ट्रसंत अवेद्यनाथ व काशी के डोमराजा स्व. संजीत चौधरी की पावन स्मृति में सहभोज कार्यक्रम जिसमें गणों समेत स्वयं प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति सहभोज करेंगे। विश्व हिंदू महासंघ के स्थापना दिवस के अवसर पर 12 अप्रैल 2025 को लखनऊ में विशाल शोभा यात्रा आयोजित है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति उपस्थित रहेंगे। भिखारी प्रजापति ने प्रदेश के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रम में सहभागी बनने का अपील किया, उन्होंने समस्त हिंदू जनमानस को इन सभी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

19 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

19 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

19 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago