280 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक-दूजे के हुए

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राजकीय आई.टी.आई., देवरिया के परिसर में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में कुल 280 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिनमें 264 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जबकि 16 मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कराया गया।
         जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पहले जब किसी परिवार में बेटी का जन्म होता था, तो माता-पिता चिंतित हो जाते थे। दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के कारण वे अपने बच्चों के पालन-पोषण पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच थी कि विवाह जैसे शुभ अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता दी जाए, ताकि वे अपने बच्चों का विवाह भव्य तरीके से कर अच्छे से नए जीवन की शुरुआत कर सकें
             मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने कहा कि योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय रू0 2.00 लाख (रू० दो लाख) हो, के पुत्रियों की शादी हेतु संचालित है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़ें पर रू0 51000.00 व्यय किया गया, जिसमें विवाहित कन्या के खातें में रू0 35000.00 अन्तरित किया जा रहा है, रू0 10000.00 की कन्या को गृहस्थी की सामग्री एवं वस्त्र आभूषण आदि दिया गया तथा रू० 6000.00 भोजन, टेन्ट आदि पर व्यय किया गया।
       इस अवसर पर रामप्रकाश यादव प्रतिनिधि रमाशंकर विद्यार्थी सांसद,सलेमपुर, नवीन शाही प्रतिनिधि कृषि मंत्री सुर्यप्रताप शाही, राजू मणि प्रतिनिधि एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख लार तथा समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

13 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

13 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

13 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

13 hours ago

लूट की कहानी निकली फिल्मी

सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…

13 hours ago

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिली नई पहचान, लाभार्थी हुए सम्मानित

योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…

13 hours ago