ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक और कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने एवं आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जुमा बाजार को भी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है, शुक्रवार को लगने वाला जुमा बाजार वर्तमान में मिशन स्कूल के पास से मंडी होते हुए सुनहरी मस्जिद तक के क्षेत्र में लगाया जाता है। यह क्षेत्र शहर के प्रमुख मार्गों जेल रोड एवं घंटाघर रोड से जुड़ा हुआ है, जिस कारण जुमा बाजार के दौरान इन सड़कों पर अत्यधिक भीड़ एवं गंभीर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा जुमा बाजार हेतु चयनित स्थल बहादुरगंज में पावर हाउस के पीछे स्थित रेलवे ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं जैसे साफ सफाई, पेयजल, ट्रैफिक मार्ग, दुकान संचालकों के लिए नियोजित स्थान इत्यादि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा जुमा बाजार को भी बहादुरगंज रेलवे ग्राउंड में स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया है। पूर्व में भी बहादुरगंज में 30 वर्षों से मेन रोड पर लगने वाली बुध बाजार को बहादुरगंज स्थित पावर हाउस के पीछे रेलवे ग्राउंड में स्थानांतरित किया गया था, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिस प्रकार बुध बाजार के स्थानांतरण से स्थानीय नागरिकों को राहत मिली, उसी प्रकार जुमा बाजार को व्यवस्थित ढंग से उक्त स्थान पर स्थानांतरित किए जाने से मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा तथा बाजार व्यवस्था भी अधिक सुनियोजित रूप से संचालित की जा सकेगी। यह निर्णय न केवल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाएगा, बल्कि व्यापारियों एवं ग्राहकों को भी एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण प्रदान करेगा। शीघ्र ही जुमा बाजार को रेलवे ग्राउंड में पूरी व्यवस्थाओं के साथ स्थानांतरित कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

4 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

4 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

4 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

4 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

4 hours ago