शिकायतों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो- डीएम
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायत एवं समस्याओं को सुना गया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों में शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की शिकायतों निस्तारण के साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी होनी चाहिए। शिकायत निस्तारण में किसी प्रकार शिथिलता लापरवाही पाये जाने सम्बंधित जिम्मेदार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारित कराया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पाण्डेय सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…