ट्रक स्कार्पियो की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत चार घायल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सोनौली गोरखपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग के सम्पतिहां मे एन एच 24 पर सुबह सात बजे ट्रक और कार की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर पर पहुंचे ग्रामीण और सम्पतिहां चौकी पुलिस ने लोगों को क्षतिग्रस्त गाड़ियों से बाहर निकाल अस्पताल भेजा।
गोरखपुर सोनौली मुख्य मार्ग पर सुबह लगभग सात बजे मिश्रा ढाबा के पास सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रही सफारी गाड़ी U P- 58 Q 2121 व गोरखपुर की तरफ से सोनौली की तरफ आ रही ट्रक नं U P- 21 BH 8840 का आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। गाड़ियों के टक्कर होने की आवाज इतनी तेज हुई कि आस-पास के लोग दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी तत्काल सम्पतिहां चौकी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में सवार पांच लोगो को कार का दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला घायलों में सुनील पुत्र सुग्रीव 24 वर्ष, सूर्य प्रताप सिंह पुत्र परशुराम सिंह 27 वर्ष, गौतम पुत्र बांकेलाल 20 वर्ष, रंजीत सहानी पुत्र राम किशुन 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल गया ।

समसुद्दीन 35 वर्ष निवासी सभी लोग गोरखपुर गीडा के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी घायलों के इलाज हेतु एम्बुलेंस की सहायता से सभी को सीएचसी रतनपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने गंभीर रुप से घायल गयासुद्दीन को मृत घोषित कर दिया तथा तीन अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही खबर लिखे जाने तक एक का इलाज चल रहा था। पुलिस मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम भेजने की तैयारी कर रही थी। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष नौतनवां धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज जा रहा है। तथा गाड़ियों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

4 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

4 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago