महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सिसवा कस्बे के बाईपास मार्ग पर बीती रात एक युवक घायल अवस्था मे मिला।राहगीरों की मदद से तत्काल सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।लोग आज्ञात वाहन के ठोकर से दुर्घटनाग्रस्त होने का क्यास लगा रहे हैं।
कोठीभार थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी 20 वर्षीय नुरुल हुदा रविवार की देर रात सिसवा स्थित आईपीएल चीनी मिल से वापस घर लौट रहा था। बाईपास पर स्थित एक मैरेज हाल के करीब पहुंचा गोल्डन पिक्चर पैलेस के पास किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने के कारण घायल अवस्था में सड़क पर गिरा पड़ा था। राहगीरों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया।पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई ।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने कहा कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। अभी तहरीर नही मिली है।रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…
मोहम्दाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड में प्रशासन ने कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते…