भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण “डेथ पॉइंट” के रूप में चर्चा मिल रही थी, शनिवार को मानवता और साहस की मिसाल बन गया। पुल से नदी में कूदने वाली एक युवती को नाविकों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलिया जनपद की 19 वर्षीय ज्योति चौहान, पुत्री विश्वकर्मा चौहान, निवासी गगहा डीह थाना नगरा (देवरिया), ने अचानक भागलपुर पक्के पुल से नदी में छलांग लगा दी। उस समय नदी में मौजूद नाविकों की नजर जैसे ही युवती पर पड़ी, वे तत्काल उसकी ओर बढ़े और बिना समय गंवाए उसे पानी से बाहर निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि यह घटना उभाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत भागलपुर पक्का पुल के पास हुई। इसी स्थान के समीप तुर्तीपार क्षेत्र में नए पुल का निर्माण कार्य भी जारी है, जिससे इलाके में गतिविधियां बढ़ी हुई हैं।
नाविकों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। नाविकों की सतर्कता और साहसिक प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने नाविकों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता और मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक अनमोल जीवन बच सका।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…
इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…