महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बीते दो दिन पूर्व घर के दरवाजे पर खड़ी चोरी की गई बोलेरो गाड़ी को पुलिस ने 48 घंटे में बरामद कर लिया लेकिन मौके से गाड़ी में बैठे तीन शातिर चोर फरार हो गए।
बताते चले कि बीते गुरुवार की देर रात में स्थानीय कस्बे के टीचर कालोनी से घर के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस चोरी की गाड़ी को खोजने में जुट गई। मुखबिर द्वारा सूचित किया गया कि चोरी हुई बोलेरो ठूठीबारी से नौतनवां की तरफ जा रही है, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और परसामलिक के समीप पुलिस को देख शातिर चोर बोलेरो गाड़ी वही छोड़ फरार हो गए लेकिन गाड़ी से अपना मोबाइल फोन ले जाना भूल गए। पुलिस ने मौके से गाड़ी और मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
इस बाबत कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने बताया कि बरामद गाड़ी को वाहन स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया है व मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…