आस्था के शैलाब से भरा रहा मंदिर परिसर
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गढ़िया रंगीन ग्राम रामपुर स्थित सेमर बाबा मंदिर में मंगलवार को लगे एक दिवसीय मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से आयें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हुए मन्नतें मांगते नजर आए।
मंदिर परिसर के बाहर लगी दुकानों पर खूब रौनक रही। खिलौने, चूड़ियां, प्रसाद, श्रृंगार सामग्री और घरेलू सामान की दुकानों पर लोगों की लगातार भीड़ बनी रही, जबकि बच्चे झूलों और खिलौनों की तरफ आकर्षित दिखे।
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पूरे मेले क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
पूरे दिन शांतिपू्र्ण वातावरण में मेले की चहल-पहल बनी रही। शाम को श्रद्धालुओं के लौटने के साथ ही मेला संपन्न हुआ, जिससे ग्रामीणों में आस्था व संतोष और खुशी का माहौल दिखा।
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…
सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…