आपकी पूंजी आपका अधिकार: बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों को वापस दिलाने हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान तेज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों को उनके वास्तविक हकदारों तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान “आपकी पूंजी आपका अधिकार” पूरे देश में प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएँ विभाग (DAFS) के सहयोग से इस पहल में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI), भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) तथा IEPFA भागीदारी निभा रहे हैं। इस तीन माह के विशेष अभियान (अक्टूबर–दिसंबर 2025) का शुभारंभ केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 04 अक्टूबर को गांधीनगर में किया था।

राज्य स्तर पर SLBC–UP तथा जिला स्तर पर LDMs के माध्यम से आयोजित किए जा रहे इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बैंक जमा, बीमा पॉलिसियाँ, शेयर, लाभांश, म्यूचुअल फंड आय समेत बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों के बारे में जागरूक करना है। अब तक उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में इन शिविरों का सफल आयोजन हो चुका है। सातवें चरण के तहत 05 दिसम्बर 2025 को बदायूँ, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, इटावा, फर्रुखाबाद, हाथरस, जालौन, मुजफ्फरनगर, रायबरेली व श्रावस्ती में शिविर लगाए जाएंगे।

देवरिया में यह महत्वपूर्ण आयोजन 05 दिसम्बर को प्रातः 10:00 बजे से सेण्ट ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान, पुरुषोत्तमपुर में होगा। यहाँ कुल 5,38,474 खातों में मौजूद ₹122.88 करोड़ की बिना दावे वाली राशि से जुड़े दावों की प्रक्रिया समझाई जाएगी। नागरिकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी संपत्तियाँ खोजने, विवरण अपडेट करने तथा दावा दाखिल करने का चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भारत सरकार का यह अभियान वित्तीय समावेशन मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हर नागरिक अपने अधिकार की प्रत्येक वैध राशि को आसानी से प्राप्त कर सके। शिविरों में वित्तीय संस्थानों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जहाँ विभिन्न वित्तीय सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध रहेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago