संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आई0टी0आई0, संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में हैंसर बाजार ब्लाक में दिनांक13 अक्टूबर 23 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर, हैंसर बाजार, धनघटा संत कबीर नगर में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियॉ लारसन एण्ड टर्बाे एवं डस्की स्टेलिएन कन्सल्सटेन्सी सर्विस प्रा0लि0 लगभग 500 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। उक्त मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक, एवं आई0टी0आई0, कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित आदि में उत्तीर्ण होने चाहिए। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहॉ उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मेले में सम्मिलित होे सकते हैं।उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु प्रतिभागियों को कोई मार्ग-व्यय देय नही होगा। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, संत कबीर नगर में सम्पर्क कर सकते हैं।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…