पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर गिरफ्तार दुसरा अंधेरा का फायदा उठा कर फरार

पशु तस्कर ने पिकअप से पुलिस जीप में मारी टक्कर, पुलिस पर की फायर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नवाबगंज थाना क्षेत्र मे जहां बेखौफ पशु तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की जीप में पिकप से टक्कर मार दी, यहीं नहीं पुलिसकर्मियों पर कट्टे से फायर कर दिया, हालांकि पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन इस दौरान दूसरा तस्कर अंधेरा का फायदा उठा कर फरार हो गया।
जिसमें पकड़े गए तस्कर से पुछताछ करने पर पता चला की पशु तस्कर नेपाल का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। भारत-नेपाल सीमा से सटे नवाबगंज थाना क्षेत्र में पशु तस्कर पशुओं की तस्करी कर उन्हें सीमा पार करवाते हैं। रविवार की रात पिकप से तस्करी कर पशु ले जा रहे तस्करों को नवाबगंज पुलिस के गस्ती दल ने रोकने का प्रयास किया।
जिससे तस्कर उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया,नवाबगंज थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि रविवार की रात अब्दुल्ला गंज जंगल से स्टे परिक्षेत्र में गश्ती की जा रही थी। इसी दौरान पिकप में कुछ तस्कर पशु ले जाते देखा गया। जिन्हें पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस जीप में पिकप से टक्कर मार दी और भागने लगे। जिस पर पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया।इस दौरान एक तस्कर ने पुलिस पर फायर कर दिया लेकिन पुलिस टीम तस्करों का पीछा करती रही और उसी दौरान रास्ता खत्म होने पर तस्कर तालाब में कूद कर भागने लगे जिस पर पुलिसकर्मियों ने एक तस्कर को दबोच लिया। वहीं दूसरा तस्कर फरार हो गया। तस्कर की पहचान राष्ट्र नेपाल के हिरिमिनिया थाना क्षेत्र के भज्जी पुरवा निवासी मैफूज शेख पुत्र फारुख शेख के रुप में हुई है। पकड़े गए पशु तस्कर पर मु०अ०स० 157/2023 धारा 307,379,353,427 भा० द० वि० व 3/25 A, ACT पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे पशु तस्कर की तलाश की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

1 hour ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

1 hour ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

1 hour ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

1 hour ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

2 hours ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

2 hours ago