विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन छात्राओं की लगी भारी भीड़

👉प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं योजनाओं से रूबरू हुए स्कूली छात्र-छात्राएं

👉शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन छात्र-छात्राओं ने किया*

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं उपलब्धियां नए कीर्तिमानों एवं नीतियों से संबंधित विकास प्रदर्शनी बुद्धा पार्क में आयोजित त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन मंगलवार को रविंद्र नगर धुस स्थित संविलियन विद्यालय रविन्द्र नगर के छात्र छात्राओं के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डॉ राम जियावन मौर्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित आम जनमानस द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन आम जनमानस की काफी भीड़ लगी रही तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियां का अवलोकन किया गया।

सरकार की नए कीर्तिमानों से स्कूली छात्र छात्राएं रूबरू हुए ।इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा एक-एक योजनाओं की जानकारी के संबंध में जिज्ञासा प्रकट की गई, जिसे शिक्षको एवं सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सभी को योजनाओं, कीर्तिमानों, नीतियों के संबंध में जानकारी दी गई।आयोजित विकास प्रदर्शनी के दौरान सूचना विभाग के लोगों ने समस्त विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं, कीर्तिमानों से संबंधित जानकारी दी।


विकास प्रदर्शनी भ्रमण के दौरान जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, जिला व्यायाम शिक्षिका रेनू बाला सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, अनुदेशक अजय कुमार तथा अन्य शिक्षक/ शिक्षिकाए उपस्थित रहीं।
संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

3 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

3 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

3 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

3 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

4 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

4 hours ago