होलिका दहन के बहाने अराजकतत्वों ने फूंका रिहायशी मड़ई व दुकान

बड़हलगंज/गोरखपुर (राष्ट्र के परम्परा)
गोरखपुर विकासखंड गगहा थाना गोला क्षेत्र फतेहपुर गांव में एक रिहायशी मड़ई के साथ गुमटी को अराजकतत्वों ने होलिका दहन के बहाने जला डाला। घटना के बाद यहां रह रहा परिवार आसमान के नीचे आ गया है। साथ ही रोजी-रोटी का सहारा भी छीन गया,इससे घर गृहस्थी व दुकान का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।
रविवार की रात गोला थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी सुभाष हरिजन पुत्र फेकू खाना खाकर अपने परिवार सहित अपने रिहायशी मड़हे व दुकान में सोया हुआ था। आरोप है कि रात दो बजे गांव के चंदन, रंजन पुत्र बालकिशन, बृजेश पुत्र छठठे व अन्य जबरन जमीन हड़पने की नीयत से पुरानी रंजिश को लेकर अराजकतत्वों ने उसके रिहायशी मड़हे व दुकान में साजिश के तहत पेट्रोल डालकर आग लगा दी, आग की लपटों में घिरा परिवार किसी तरह से बाहर निकला तो देखा कि मड़ई के बगल गोमती में रखी चाय पान की दुकान भी धू-धू कर जल रही थी।
शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े और और फायर ब्रिगेड के साथ ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक रिहायशी मड़ई और चाय पान की दूकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घटना के बाद सुभाष का परिवार दुकान जलने के कारण रोजी- रोटी के भी लाले पड़ गए हैं। भुक्तभोगी ने गांव के ही कुछ लोगों पर मड़ई और दुकान को जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।इस प्रकरण के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी रात में ही मिली, तहरीर मिली है I पुलिस कार्रवाई के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आनन-फानन मौके पर पुलिस पहुंचा, घटना की पूछताछ की जा रही है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा I

rkp@newsdesk

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

3 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

4 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

5 hours ago