भागलपुर/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव में होली के त्यौहार का रंग खेलकर दोस्तों के साथ स्नान करने गए बालकों में से एक बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई।
होली खेलने के बाद देवसिया गांव निवासी हर्ष सिंह अपने मित्र और भाइयों के साथ घाघरा नदी में नहाने गया लगभग 12:20 पर, यह बच्चे डूबने लगे बच्चों के चीख पुकार सुनकर कुछ लोग दौड़ कर गए और इन बच्चों को निकलना शुरू किया। जिसमें एक बच्चे का पता नहीं लगा और पानी में डूब गया। इस बात की जानकारी मिलते ही गांव में मातम फैल गया। चारों तरफ से लोग नदी की तरफ दौड़े पड़े । वही हर्ष की मां मनीषा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। राधे मोहन सिंह उर्फ रिंटू सिंह के दो पुत्र एक का नाम हर्ष सिंह था। दूसरा छोटू सिंह है। सुरज कुमार, ऋषभ कुमार, स्मिथ सिंह, छोटु सिंह, इत्यादि बच्चे नहाने गए थे। लार पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंची। कुछ ग्रामीण मछुआरों ने जल द्वारा काफी मशक्कत के बाद लगभग 3 घंटे के बाद हर्ष के शव को नदी से निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया उसके बाद ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…
पंचांग एवं विशेष धार्मिक महत्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष…
जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी…
सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद सरकारी एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने…
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…