राष्ट्रीय विकास में नई शिक्षा नीति मील का पत्थर साबित होगा: डॉ. त्रिभुवन मिश्र

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मीराबाई छात्रावास स्थित दिग्विजय नाथ सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सप्त दिवसीय शिविर के पंचम दिवस का प्रारंभ प्रार्थना सभा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात आयोजित मेहँदी प्रतियोगिता में सुभाष, महारानी लक्ष्मीबाई, गोरखनाथ एवं मीराबाई चारों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
शिविर के बौध्दिक सत्र को संबोधित करते हुए शिक्षाशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. त्रिभुवन मिश्र ने स्वयंसेवकों के साथ ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ पर अपने विचार साझा किए। डॉ. मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय विकास में नई शिक्षा नीति मील का पत्थर साबित होगा। डॉ. मिश्र ने बड़े ही रोचक तरीके से स्वयंसेवकों के जिज्ञासाओं का समाधान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीयूष ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निधि राय ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार पांडेय, एवं डॉ. प्रदीप यादव की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

rkp@newsdesk

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

5 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

5 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

6 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

7 hours ago