तूफानी दास बाबा मंदिर परिसर में प्रबुद्ध वर्ग बैठक एवं भोज कार्यक्रम संपन्न

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।क्षेत्र के तूफानी दास बाबा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक भारत नरेश सिंह के संयोजन में प्रबुद्ध वर्ग बैठक एवं सामूहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध लोगों ने सहभाग करते हुए सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह उर्फ पिंकू सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, “समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द का वातावरण बनाए रखना आवश्यक है। जाति-पांति और मनमुटाव को दूर कर हम प्रेम, समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा दे सकते हैं।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने संगठनात्मक मजबूती और समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त समाज की नींव वैचारिक एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व से ही रखी जा सकती है।
बैठक में सामाजिक समरसता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्रीय विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सारगर्भित चर्चा की गई। आयोजक भारत नरेश सिंह ने सभी आगंतुकों का अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता, विवेक कुमार सिंह (गुड्डू भैया), ब्लॉक प्रमुख रेहरा पंकज सिंह, प्रधान पिंकू सिंह (इटवा),पृथ्वीराज सिंह, राधेश्याम वर्मा (उतरौला), महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. एहसान,थानाध्यक्ष सादुल्लानगर मनोज कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी, संघ के कार्यवाह शैलेंद्र,रमेश तिवारी,दीपचंद जायसवाल, अरविंद उपाध्याय, व्यवस्थापक अवनीश दास समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

10 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

11 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

11 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

11 hours ago