शासन के निर्देश पर पहूंचे दो दो मंत्री,विधायक व पूर्व मंत्री ने पिड़ीत परिवार का हाल जाना


बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव मे किशोरी संग हूई बर्बरता पर आखिरकार शासन की तंद्रा मंगलवार को टूट गयी शासन के निर्देश पर पहूंचे दो दो मंत्री,विधायक व पूर्व मंत्री ने पिड़ीत परिवार का हाल जान नगरा थानाध्यक्ष व सीओ रसड़ा से विस्तृत जानकारी ली।
मंगलवार की सायं पहूंचे मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू व मंत्री सुरेश राही ने विधायक केतकी सिंह संग पिड़ीत किशोरी के परिजनो से मिलकर ढ़ाढस बधाया व कहा कि किशोरी के उपचार के लिये सरकार कृत संकल्पित है।आर्थिक रूप से कोई कमी नही होने दी जायेगी।चिकित्सको की टीम लगायी गयी है।बेहतर उपचार चल रहा है।किशोरी संग बर्बरता हूई है।जितनी भर्तसना की जाय कम है।एक आरोपी जेल मे है।पुलिस जांच कर रही है आरोपी बख्से नही जायेंगें।सभी आरोपी जेल मे होगें।कहा कि आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।
पुलिस कप्तान बलिया की मानें तो सिर्फ नौशाद ने ही घटना को कारित किया है।इसको नकारते हुये मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालू ने कहा कि बर्बरता करने वाले कई है।सभी पर कानून का शिकंजा कसेगा।आरोपित कानून की कैद मे होगें।किशोरी के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कई और धारायें जुड़ेगी।घटना को लेकर सरकार गंभीर है।कठोरतम कार्यवाई होगी।
किशोरी की परिजनो से बात करते हुये विधायक केतकी सिंह भावूक हो गयी।ढांढस भी बंधाया व कहा कि जल्द बिटीया स्वस्थ होगीं।मंत्रीगण संग पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल,जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू,जिला महामंत्री आलोक शुक्ल,सतवीर सिंह,प्रमोद सिंह,कृपाशंकर तिवारी,हरिकेश सिंह,जयप्रकाश जायसवाल,देवनारायण प्रजापति आदि उपस्थित रहे। कोई अव्यवस्था न फैले इसके लिए नगरा पुलिस संग भीमपूरा,गड़वार, उभांव पुलिस व तीन तीन सीओ मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

13 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

13 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago