बैराज गेस्ट हाउस पर सांसद अक्षयबर लाल गोड़ द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों खाद्यान्न किट वितरण किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) अतिवृष्टि के कारण जनपद में आयी बाढ़ के दृष्टिगत तहसील मिहींपुरवा(मोतीपुर) अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम जोगनियां व खडैचा के बाढ़ प्रभावित 520 लोगों को गोपिया बैराज गेस्ट हाउस पर सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गोड़ द्वारा खाद्यान्न किट का वितरण किया गया। खाद्यान्न वितरण के अवसर पर सांसद श्री गोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। बाढ़ के कारण फसलों की हुई क्षति के आकलन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। शीघ्र ही किसानों को फसल क्षति के प्रतिपूर्ति का भुगतान कर दिया जायेगा।
तहसील कैसरगंज के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम नौगोईयां, सोहरास व मतरेपुर आंशिक के 500 बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को तहसील मुख्यालय कैसरगंज में सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह द्वारा राशन किट का वितरण किया गया। इसी प्रकार तहसील महसी के बाढ़ राहत केन्द्र गंगापुरवा में बाढ़ प्रभावित गंगापुरवा, रेवतीपुरवा, रमवापुर खुर्द व बाहरपुर के बाढ़ प्रभावित 750 व्यक्तियों को विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा राशन किट का वितरण किया गया। इसके अलावा तहसील नानपारा अन्तर्गत ग्राम बल्दूपुरवा, गुजरातीपुरवा व बितनियां के बाढ़ प्रभावित 800 लोगों को तहसील प्रशासन नानपारा द्वारा कृषि उत्पादन मण्डी समिति नानपारा में खाद्यान्न किट का वितरण किया गया। खाद्यान्न वितरण के दौरान उप जिलाधिकारी मिहीपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, महसी रामदास, नानपारा अजित परेस, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, तहसीलदार मिहीपुरवा डॉ सुनील कुमार, महसी विपुल सिंह, नानपारा पियूष श्रीवास्तव, कैसरगंज अमरचन्द्र वर्मा सहित नायब तहसील, राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी, क्षेत्रीय संभ्रान्त एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

8 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

8 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago