Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम के निर्देश पर घाघरा नदी कटान से प्रभावित परिवारों को मिली...

डीएम के निर्देश पर घाघरा नदी कटान से प्रभावित परिवारों को मिली राहत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय द्वारा विगत वर्षों में घाघरा नदी की कटान से प्रभावित घरों से सम्बंधित ग्राम-गायघाट, तप्पा-सेमरी के परिवारों को ग्राम-जिगिना, तप्पा-सेमरी में आवास निर्माण हेतु भूमि आवंटित कर मंगलवार को मौके पर आवंटियों को कब्जा दखल कराया गया। तहसीलदार ने बताया कि गत दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री जी द्वारा तहसील धनघटा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया था और प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत सहायता प्रदान करते हुए कटान प्रभावित परिवारों को आवास निर्माण हेतु बंधे से बाहर किसी समुचित स्थल पर भूमि चिह्नित कर आवंटित किए जाने का निर्देश दिया गया था।
उक्त निर्देश के क्रम में कई ग्रामों में भूमि की खोज कराई गई और अंततः ग्राम-जिगिना में ग्राम समाज की भूमि, गाटा संख्या 20 में सभी पात्र परिवारों को 0.013 हे0 प्रति परिवार भूमि आवंटित की गई। इसी आवंटन के सापेक्ष आज की तिथि में आवंटियों को आवंटित भूमि पर कब्जा दखल कराया गया।
तहसीलदार ने बताया कि पेयजल की तात्कालिक आवश्यकता के दृष्टिगत आज ही बोर करवाकर हैण्ड पाइप भी लगवा दिया गया है। अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अंतर विभागीय पत्राचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments