
भाटपार रानी (राष्ट्र की परम्परा) महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दृष्टिगत भाटपार रानी के क्षेत्र के सभी प्रमुख शिव धार्मिक स्थलों /शिव मंदिरों पर पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था रही। श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना एवं दर्शन हेतु व्यापक इंतज़ाम रहे, ताकि किसी भी भक्त को किसी प्रकार की भी असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे दिन भर तहसील क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों पर जलार्पण एवं जय घोष कर क्षेत्र के मंदिर गुंजायमान होते रहे। जहां श्रद्धालु जन द्वारा अपने प्रिय भूतभावन भोलेनाथ/भगवान शिव को जलाभिषेक करते रहे हैं। वहीं क्षेत्र के भाटपार रानी कस्बा स्थित शिव मंदिर, सोहनपुर बजार स्थित श्रीरामजानकी मंदिर के शिव मंदिर,भाटपार रानी व आस पास के गांवों में स्थित शिव मंदिर जिनमें बंजरिया, भुड़वार, इंगुरी सराय,दास नहरिया, सिवान जिले के गुठनी प्रखंड स्थित सोहगरा बाबा हंसनाथ धाम शिव मंदिर सहित अन्य क्षेत्र के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों एवं शिव मंदिर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे। सतर्कता के साथ पुलिस को भ्रमणशील रखा गया। जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। पुलिस बल द्वारा गश्त की जा रही है। और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
