Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रावण के चौथे सोमवार पर डीएम ने महेन्द्रनाथ धाम का निरीक्षण कर...

श्रावण के चौथे सोमवार पर डीएम ने महेन्द्रनाथ धाम का निरीक्षण कर की पूजा-अर्चना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के चौथे सोमवार पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने महेन्द्रनाथ धाम, महेन का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डीएम ने मंदिर परिसर, प्रवेश-द्वार, पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, पार्किंग व यातायात व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई लापरवाही न हो। निरीक्षण के बाद डीएम ने बाबा महेन्द्रनाथ की विधिवत पूजा कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन द्वारा चिकित्सा, जल, विश्राम स्थल, महिला सहायता कक्ष और स्वयंसेवकों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments