वन महोत्सव के चौथे दिन एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण किया गया

एक पेड़ मां के सम्मान में अतुल श्रीवास्तव क्षेत्रीय वन अधिकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । वन महोत्सव के चौथे दिन एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और अपने माताओं के नाम पर पेड़ लगाकर उन्हें सम्मानित करना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। साथ ही माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना भी है। यह एक भावनात्मक पहल है जो प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती है। इस अभियान में लोग अपने-अपने घरों, स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण करते हैं। वन महोत्सव के चौथे दिन के अवसर पर रूपईडीहा रेंज के अंतर्गत बक्शी गांव बीट के चकिया कक्ष सं चौदह प्लाट दो रकबा दस हेक्टेयर में वृक्षारोपण जन अभियान एक पेड़ माँ के नाम 2.0 के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य संदीप जयसवाल, इंस्पेक्टर एसएसबी,कम्पनी कमांडर शिवपुरा रुपेश कोलप, इंस्पेक्टर एसएसबी,कम्पनी कमांडर बक्शी फारेस्ट लाल जी, प्रधानाचार्य बक्शीगाँव प्राथमिक विद्यालय पवन कुमार, प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम यादव, बूथ अध्यक्ष, रीना, ग्रीन चौपाल सदस्य भाग्यवन्ती, ग्रीन चौपाल सदस्य ममता शर्मा, ग्रीन चौपाल सदस्य जगदीश प्रसाद शर्मा, पूर्व प्रधान विश्वेश्वर प्रसाद, पूर्व प्रधान राम निवास यादव, पूर्व प्रधान प्रदीप आर्य, भूतपूर्व सैनिक मान बहादुर खडका, एवं ग्रामीण तथा विद्यार्थियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम से लगा कर वन महोत्सव मनाया गया । जिसमें कचनार,अमरूद,जामुन,बरगद, शीशम पाकड़, बडहल, कटहल, नीम आदि फलदार व शोभाकारी पौधों का रोपड़ किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी, अतुल श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विनय कुमार, वन दरोगा मोहम्मद अरशद, वन दरोगा, अनंत राम, वन दरोगा हरिओम गौतम, वन दरोगा विमल कुमार, वन रक्षक, ब्रह्मदेव वन रक्षक, रविकांत एवं वन कर्मी और ग्रामीण द्वारा पौध रोपण किया गया तथा स्कूल से आये बच्चो को पौध भण्डारा के माध्यम से सकडो पौध वितरित किये गये और उन्हें वृक्षों की आवश्यकता एवं संरक्षण के महत्व को समझाया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

35 seconds ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

26 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

31 minutes ago

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

45 minutes ago

माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

56 minutes ago

जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…

1 hour ago