सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। आयुष मेडिकल एसोसिएशन इंडिया, इकाई सिकंदरपुर, बलिया की ओर से एक शोक सभा का आयोजन अतुल्यम हॉस्पिटल में शोक सभा का आयोजन किया गया डॉ. विवेक कुमार चौबेब(डेंटल सर्जन) के दादा की गुरुवार रात 11 बजे हुए दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित की गई थी।शोक सभा की अध्यक्षता आयुष मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर कुशवाहा ने की, जबकि आयोजन डॉ. विकसित गौरव सिंह के अतुल्यम हॉस्पिटल प्रांगण में सम्पन्न हुआ। सभा में उपस्थित समस्त चिकित्सकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। सभी ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित चिकित्सकों में डॉ. दीना प्रसाद, डॉ. सनाउल्लाह डॉ. शेख अबूजर डॉ. ओसामा डॉ. जीतेंद्र यादव डॉ. अमरजीत वर्मा डॉ अनिल कुमार गुप्ताबडॉ. अशोक कुमार गुप्ता डॉ. रविशंकर वर्मा सहित अनेक आयुष चिकित्सकगण सम्मिलित रहे। परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिले, यही ईश्वर से प्रार्थना की गई।
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…
B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…