राम लीला के चौथे दिन अहिल्या उद्धार गंगा तट आगमन व दर्शन की लीलाएं ,दर्शक झूमे

कर्नलगंज/ गोंडा/(राष्ट्र की परम्परा)। श्री धनुष यज्ञ महोत्सव समिति सकरौरा के तत्वावधान में चल रही रामलीला की चौथी रात्रि में अहिल्या उद्धार, गंगा तट आगमन व नगर दर्शन की लीलायें मंचित की गयीं।
ऋषि विश्वामित्र के साथ जा रहे श्रीराम, लक्ष्मण को मार्ग में एक आश्रम दिखाई पड़ा। आश्रम एक दीख मग माहीं, खग मृग जीव जन्तु तहं नहीं। उसके बारे में पूछने पर विश्वामित्र ने बताया कि यह गौतम ऋषि का आश्रम है। इसके पश्चात गौतम की पत्नी अहिल्या के शिला होने तक की कथा मंचित की गयी। श्रीराम ने शिला रूपी अहिल्या का उद्धार किया। आगे चलकर वे गंगा तट पर पहुंचे। यहां पंडाइन का प्रहसन मनोरंजक रहा। गंगा स्नान के पश्चात उन लोगों ने जनकपुर की अमराई में विश्राम किया। उनके आगमन का समाचार पाकर राजा जनक ने अपने गुरु सतानंद के साथ आकर तीनों का स्वागत किया और सुंदर सदन में विराजमान किया‌। गुरु से आज्ञा लेकर राम, लक्ष्मण नगर दर्शन को गये‌ जहां पुर बालक आकर उन्हें नगर भ्रमण कराते हैं। हाट में पहुंचने पर दलाल लोग उन्हें विभिन्न दुकानों पर ले जाकर बहुमूल्य सामान दिखाते हैं। इसमें विक्रय वस्तुओं की बड़ाई में दुकानदार गीत गाते प्रस्तुत हुए। यह दृश्य भी काफी मनोरंजक रहा। नगर भ्रमण के पश्चात दोनों भाई गुरु के पास वापस आ गये। लीला में आशुतोष दुबे, शिवम दुबे, शचीन्द्रनाथ मिश्रा, भोला सोनी, सौरभ, सचिन सोनी, मानस मिश्रा आदि के अभिनय सराहे गये। पात्रों का श्रृंगार रितेश सोनी ने किया तथा लीला का संचालन श्रीभगवान साह और पन्नालाल सोनी ने किया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

माध्यमिक विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर जिला प्रशासन का फोकस

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में…

12 minutes ago

ग्रीक मुद्राओं में दिखता है भारतीय संस्कृति से संवाद: प्रो. राजवन्त राव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग…

29 minutes ago

एचआईवी/एड्स पर नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर और संवेदनशील बीमारी के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों…

45 minutes ago

नगर निकायों में विकास कार्यों की समीक्षा, अपर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l नगर निकायों में कराए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की…

55 minutes ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने…

1 hour ago

औरैया में किसान पंजीकरण पर प्रशासन की पैनी नजर

औरैया।(राष्ट्र की परम्परा)किसानों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों का पारदर्शी एवं सुगम…

1 hour ago