मुस्लिम महाज के मुख्य कार्यकारी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद यूनुस के बहराइच कार्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।
इस मौके पर बोलते हुए उन्हों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य भारतीय मूल के 85 प्रतिशत पसमांदा मुस्लिम समाज को जागरुक करना, सामाजिक सामान्ता एवं राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाना है। देश मे आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना तथा संविधान के दायरे में रहते हुए राष्ट्रीय हित में पासमांदा समाज की तरक्की के लिए कार्य करना है। मुहम्मद यूनुस ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी निकाय चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और पसमांदा समाज के उत्थान के लिए कार्य करे। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को पासमानंदा मुसलमानों को साथ लेकर चलने के लिए निर्देष दिया ।
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने जब प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की तो आदरणीय प्रधान मंत्री ने पसमांदा समाज को साथ लेकर कार्य करने का निर्देश दिया। ऑल इंडिया पासमानंदा मुस्लिम महाज़ पीएम के आह्वान का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।
बैठक में मुख्य रूप से इबाद उल हक अंसारी कुतुब अंसारी शकील अहमद अंसारी, सरफराज सिद्दीकी ,मोहम्मद हलीम ,फैजान अहमद ,सुहेल अहमद, सिराज अली कादरी ,मोहम्मद इश्तियाक आदि मौजूद रहे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

गुजरात में डाक चौपाल मोबाइल थिएटर वैन अभियान का शुभारंभ

गाँव-गाँव तक पहुँचेंगी डाक विभाग की सेवाएँ, वित्तीय समावेशन और डिजिटल जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा…

1 hour ago

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील कुशीनगर (राष्ट्र…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं…

2 hours ago

दोहरीघाट के रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, छह विद्यार्थी बने ‘गंगा योद्धा’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

2 hours ago