Thursday, December 25, 2025
HomeUncategorizedशिवरात्रि पर स्कूल के बच्चों ने मनोरम झांकिया प्रस्तुत कर जीते सबका...

शिवरात्रि पर स्कूल के बच्चों ने मनोरम झांकिया प्रस्तुत कर जीते सबका दिल

कुशीनगर,(राष्ट्र की परम्परा) गोपालगंज, जनपद के कटेया प्रखंड स्थित मुक्तिधाम सेवा संस्थान प्रसिद्ध नाथ की पावन धरा पर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महादेव का जलाभिषेक कर भक्तों ने पुण्य के भागी बने।महादेव के जयकारे से गूंज उठा मन्दिर प्रांगण।इस पावन अवसर पर आर्या एकेडमी प्रसिद्ध नाथ के बच्चों ने मनोरम झांकिया प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीते।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ मनीष मिश्रा एवं इंजी.प्रेमलता मिश्रा ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक कर सुख शांति एवं समृद्धि की कामना किये।इन्होंने अपने पिता स्व.चन्द्रभान मिश्र के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक एवं खेल कूद कार्यक्रम का शुभारंभ किया।डॉ मनीष मिश्रा ने उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुवे तकनीकी शिक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा किये।इन्होंने गुरु शिष्य के ज्ञान पर आधारित अनेको नजीर पेश कर शिक्षक एवं छात्र के जीवन को जीवंत किये। इंजीनियर साहब बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे और जीवन पर्यंत समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान व विकास के प्रति समर्पित थे।कार्यक्रम के आयोजक डॉ.मनीष मिश्रा एवं इंजी प्रेमलता मिश्रा ने सबका आभार व्यक्त किये।इस अवसर पर वैदिक विद्वान अमित पाण्डेय,आदित्य पाण्डेय,दयाशंकर दीक्षित ब्रजेश दुबे,ए आर अंसारी,जी बी साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments