कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू तट बिड़हर घाट पर आस्था का उमड़ा सैलाब, दीपोत्सव में हजारों दीपों से झिलमिलाया घाट

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर जिले के सरयू तट स्थित बिड़हर घाट पर बुधवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। तड़के से ही श्रद्धालु परिवार सहित स्नान, दान और पूजा-अर्चना के लिए घाट पर पहुंचने लगे। पूरे दिन सरयू तट आस्था, भक्ति और उत्साह का केंद्र बना रहा।
शाम होते ही बिड़हर घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की कतारों से सजा घाट दृश्य अत्यंत मनमोहक लग रहा था। श्रद्धालुओं ने “हर हर सरयू मईया” और “हर हर महादेव” के जयघोष के बीच माता सरयू की आरती में भाग लिया। आरती के दौरान वातावरण भक्ति-संगीत और घंटा-घड़ियालों की ध्वनि से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने दीपोत्सव में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। सरयू तट पर दीप प्रवाहित कर लोगों ने अपने परिवारों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और जीवन में उजियारे की कामना की। इस अवसर पर घाट पर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।
पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली कहा जाता है। इस दिन भगवान हरि-हर के पूजन, स्नान और दान से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी भावना के साथ श्रद्धालु दिनभर सरयू तट पर डटे रहे।
प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन, नगर पंचायत एवं सामाजिक संगठनों ने घाटों की साफ-सफाई, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था की थी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

6 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

7 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

8 hours ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

9 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

12 hours ago