Categories: Uncategorized

अंधियारी-जिगना संपर्क मार्ग पर गड्ढा मुक्त के नाम पर की जा रही खानापूर्ति जिम्मेदार मौन

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के विकासखंड मनकापुर-मुजेहना के संयुक्त क्षेत्र अंतर्गत अंधियारी-जिगना संपर्क मार्ग पर गड्ढा मुक्त करने के नाम पर विभागीय मिली भगत से खानापूर्ति की जा रही है,जिससे रोड पर गड्ढे ढकने की बजाय उभरते नजर आ रहे हैं। जबकि अंधियारी जिगना संपर्क मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए सरकार ने लाखों रुपए का बजट जारी करते हुए कार्य योजना को अमली जामा पहनाने का खाका तैयार किया था लेकिन जिम्मेदार लोगों द्वारा सड़क को गड्ढा मुक्त के नाम पर लीपा पोती करके धन को डकारा जा रहा है। जिससे सड़क की दशा सुधारने के बजाय और बिगड़ती जा रही है। और रोड पर छरि्यां ही छर्रियां नजर आ रही हैं।वही इस संबंध में जब पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को मोबाइल नंबर पर फोन करके उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो कई बार वेल जाने के बाद फोन रिसीव नहीं हुआ। जिससे उनका पक्ष नहीं जाना जा सका। लेकिन क्षेत्रीय लोगों सहित आम राहगीरों की माने तो कई लोगों का कहना है कि अंधियारी से जिगना के बीच की दूरी लगभग 4 किलोमीटर की है और इससे आगे भी राजापुर के शरहद तक सड़क को गड्ढा मुक्त कराने का बजट आया था और कार्य भी लगा है,लेकिन,गड्ढा मुक्त के नाम पर खाना पूर्ति करके धन डकारने की योजना चल रही है। जिससे उक्त रास्ते को तय करने के पहले एक बार सोचना पड़ता है, कि इस मार्ग पर जाने के बाद नवईयत क्या होगी। आम लोगों का मानना है कि सरकार ने जनता की समस्या को देखते हुए टूटी-फूटी रोड के लिए बजट जारी करके गड्ढा मुक्त करने का पैसा जारी किया था लेकिन विभाग की मिली भगत से जिम्मेदार गड्ढा मुक्ति के नाम पर खाना पूर्ति करके सरकारी धन को मनमाने ढंग से डकारने में लगे हैं।जिससे एक तरफ सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है वहीं दूसरी तरफ आम जनता के हक पर डाका पड़ रहा है। और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधना में मस्त हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

5 minutes ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

24 minutes ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

39 minutes ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

2 hours ago

18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…

2 hours ago

मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर बरहज पहुंचे शिवपाल यादव, ओम प्रकाश राजभर पर साधा निशाना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी चिंतक, लेखक और पूर्व सांसद स्वर्गीय…

2 hours ago