जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनकर दिया निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में किसान दिवस पर कृषि भवन सभागार में आयोजित बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों को खाद, बीज, विद्युत एवं फसलों की सिंचाई हेतु किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं से पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाय।जिलाधिकारी ने विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के दौरान अवर अभियंता,नलकूप द्वारा किसान की समस्या के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों का बकाया भुगतान में लापरवाही पाए जाने पर जिला प्रबंधक दुग्ध संघ के विरुद्ध कार्यवाही के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
बैठक में किसान ओम प्रकाश कुशवाहा द्वारा विद्युत रोस्टर में बदलाव किए जाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता,विद्युत को उच्च अधिकारी को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कृषक श्री धीरेंद्र शर्मा द्वारा कृषकों के खेत पर गहरी अथवा मध्य बोरिंग करने के समय में संशोधन किए जाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता,लघु सिंचाई को शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा किसान उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

2 minutes ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

11 minutes ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

29 minutes ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

44 minutes ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

2 hours ago

18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…

2 hours ago