Categories: कविता

वृद्धाश्रम: अभिशाप या विकल्प

जिस सन्तान को पाल पोसकर बड़ा
किया वही उन्हें डांटकर चुप करवाए,
स्वाभाविक है उनके मन में भी तब
ताड़ना, प्रताड़ना के कुभाव आयें।

वृद्धजनों को भावनात्मक रूप से
संतानों द्वारा धमकाना समाज में,
आज एक अति विषम समस्या है,
वृद्धाश्रम इस समस्या का विकल्प है।

इस लिहाज से रिश्तों के इस संकट
का समाधान वृद्धाश्रम हो सकता हो,
भले ही यह हमारी संस्कृति में न हो,
घुट घुटकर जीने से अच्छा वृद्धाश्रम हो।

यदि वृद्धाश्रम पद्धति अपनाने की
भारत में भी ज़रूरत हो तो यह कार्य
सरकार अपने हाथ में ले व अच्छी
सुविधा व्यवस्था के साथ चलाये।

बुजुर्ग लोग संग मिलकर जीवन के
अंतिम पड़ाव को चैन से काट सकें,
मात पिता, दादा दादी, नाना नानी
सबको पूरा मान सम्मान मिल सके।

हमारा कर्तव्य है उम्र के इस पड़ाव में
उनकी सुख शान्ति का ख्याल रखें,
वृद्धाश्रम के अनजान एकाकी जीवन
से अपने वृद्ध माता पिता को दूर रखें।

श्रवण कुमार बन कर अंधे मात पिता
को काँवर में बिठाल तीर्थ कराना है,
श्रीराम जैसा पुत्र बन पिता वचन हेतु
सिंहासन त्याग वनवास चले जाना है।

माता पिता देव हैं वे ही सारी दुनिया हैं,
श्रीगणेश जी उनकी ही परिक्रमा कर
देवताओं में प्रथम पूज्य कहलाए हैं,
आदित्य श्रेष्ठ जग में तभी कहलाये हैं।

इनके आशीर्वाद से ही जीवन जीने
का आइये आज फिर संकल्प करें,
आदित्य आगे बढ़ कर उनके व अपने
हर सपने को शाश्वत साकार करें।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
Karan Pandey

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

6 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

21 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

21 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

21 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

21 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

22 hours ago