ओ जाने वाले, लौट के आना, मधुरेंद्र ने भावुक अंदाज में मुकेश को दी श्रद्धांजली

48 वें पुण्यतिथी पर पार्श्व गायक मुकेश को दी गई श्रद्धाजंलि

भाटपार रानी/मोतीहारी बिहार (राष्ट्र की परम्परा) मोतिहारी(बिहार) जब दिल की गहराइयों से निकलकर रुह तक पहुंच जाने वाली आवाज की बात चलती है तो सिर्फ मुकेश का ही जिक्र होता है, ‘दोस्त-दोस्त न रहा’, ‘जीना इसी का नाम है’, ‘कहता है जोकर’ और ‘आवारा हूं’ जैसे खूबसूरत नगमों के सरताज मुकेश की आवाज का पूरी दुनियां जहां कायल है। वहीं लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों को अपनी गायकी से छू लेने वाले गायक मुकेश की गीत आज भी लोगों के दिलों पर वैसे ही राज कर रहे हैं।आज उनकी 48 वें पुण्यतिथी पर बिहार के अंतर्राष्ट्रीय कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने इस बार पुण्यतिथि की संध्या पर अपनी 5 घंटो के परिश्रम के बाद दुनियां के सबसे छोटे 3 सेंटीमीटर वाले पीपल के पत्तों में उनका खूबसूरत तस्वीर बनाकर याद करते श्रद्धांजलि अर्पित की। इनकी यह कलाकृति चर्चा का विषय बनी हुई है।
जबकि वही सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि सदाबहार गीतों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले महान पार्श्व गायक मुकेश की पुण्यतिथि पर मेरे साथ इस विधा से जुड़े लाखो लोग विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है। मुकेश मेरे पसंदीदा गायकों में से एक रहे हैं। मैं बचपन से ही इनका गाना सुनते आ रहा हूं। मैं जब भी उनके गीत सुनता हूं, तो मेरे मन से ही स्वतः यही आवाज आती है कि ‘ओ जाने वाले, हो सके तो लौट के आना…मुकेश जी अपनी अनूठी गायन शैली और जीवन को दिशा दिखाने वाले गीतों के माध्यम से सदैव सदैव के लिए ही हम सबके हृदय में जिंदा हैं और रहेंगे।
बताते चलें कि 27 अगस्त, 1976 में मुकेश ने गायकी व गायन को छोड़ इस दुनियां को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था, ‘दुनिया बनाने वाले’, ‘जीना यहां मरना यहां’, ‘आवारा हूं’ जैसे अनगिनत उनके मुख से निकले सुमधुर गीत सदैव ही संगीत प्रेमियों के हृदय को स्पर्श करते रहेंगे।गौरतलब हो कि मुकेश के गाए गीतों में बस यही अपराध मैं हर बार करता हूं, आदमी हूं आदमी से प्यार करता हूं… इक दिन बिक जायेगा माटी के मोल… और किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार… जैसे इनके गाये अनेक गीतों में जीवन का दर्शन है। वहीं उनके ये गीत एक सार्थक जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। इस मौके पर उपस्थित दर्जनों लोगों ने भी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र के कलाकृति की प्रशंसा करते महान पार्श्व गायक मुकेश की पुण्यतिथि पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

2 minutes ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

10 minutes ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

19 minutes ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

27 minutes ago

भारत से नेपाल जा रही मोबाइल एसेसरीज की बड़ी खेप बरामद

सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के सामान के…

35 minutes ago

जल शुद्धीकरण संयंत्र पहुंचीं जीएनएम छात्राएं, समझीं पेयजल गुणवत्ता की बारीकियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की जीएनएम प्रथम…

40 minutes ago