महुआ बाजार /बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) कई दसको से प्रधान मंत्री सड़क और एक पुल की मांग करते आ रहे हैं क्षेत्रवासी किंतु आज तक किसी भी जनप्रतिनिधियों को इनकी चिंता नहीं हुई।
बात करते हैं पिपरा राम से महुआ धनी मार्ग की, जिस मार्ग पर दर्जनों गांवों का प्रति दिन आना जाना लगा रहता है। पिपरा राम से मुश्किल से 100 मीटर चलने के बाद एक बङा घोला मिलता है जिसमे मामूली बारिश में पानी बहने लगता है, मोटर साइकिल सवार अक्सर उस घोले में गिर पड़ते हैं जिससे जूता कपड़े सब भीग जाते है। रक्षा बंधन के दिन बहने अपने भाईयो के हाथो में रक्षा सूत्र बांधने के लिए आ जा रही थी किंतु पानी में बिना भीगे कोई पार नही हो सका। सड़के पूरी तरह टूट गई है, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने से कई जगह सड़क कट गई है जिससे लोगों को बरसात में चलना किसी जंग लड़ने से कम नहीं लगता। हरकिशन, मंसूर जोत, बढ़नी, नगरिया, तिलखी बढ़या, देवारिया अर्जून, बभनी बुजुर्ग जैसे दर्जनों गांवों के लोगों का आना जाना रहता है भरे हुए गड्ढे को पार करके ही लोग आ जा सकते है। क्षेत्रवासी बताते हैं कि बरसात के मौसम में सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब किसी की तबियत खराब हो जाती है।
कई प्रसूता महिलाएं गहरे पानी की वजह से अस्पताल नही पहुंच पाती है बरसात के मौसम में। विनोद कुमार, बबलू उपाध्याय, रणधीर मिश्रा, आनंद त्रिपाठी, राधे श्याम यादव बूथ अध्यक्ष भाजपा, राम प्रसाद प्रजापति बूथ अध्यक्ष भाजपा, वीरेंद्र उपाध्याय, शिव सागर यादव, भागवत प्रसाद मिश्र ने गोण्डा लोकसभा के सांसद/केंदीय मंत्री राजा भैय्या से सड़क का उच्चीकरण करवा कर प्रधान मंत्री सड़क और एक पुल की मांग की है।
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…