Categories: बहराइच

निष्पक्ष होकर आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराएं अधिकारीः डीएम

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) नगर निकाय चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों, आरओ, एआरओ तथा प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है। सभी होर्डिंग्स, बैनर, कटाउट व अन्य प्रचार सामग्री के तत्काल हटवाना सुनिश्चित करें। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 11 अप्रैल 2023 से नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ होने के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।
बैठक में शस्त्र जमा करने की स्थिति, निरोधात्मक कार्यवाही, अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही, धारा-144 का कड़ाई से अनुपालन, मतदान केन्द्रों की संवेदनशीलता, मतदान केन्द्रों पर पुलिस बल की तैनाती, नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था आदि की गहन समीक्षा करते हुए विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों को आयोग द्वारा जारी की गई चुनाव तिथियों व आचार संहिता की जानकारी दी गयी। डीएम डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि बिना अनुमति के कोई अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय से बाहर नहीं जायेगा।
डीएम डॉ. चन्द्र ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन से सम्बन्धित कार्यों की अपरिहार्यता को देखते हुए निर्वाचन से सम्बन्धित कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ सम्पन्न कराएं ताकि निकाय चुनाव स्वतन्त्र, निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार अधिकारी आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भली प्रकार से अध्ययन कर नामांकन की प्रक्रिया को तटस्थ रहते हुए पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराएं।
डीएम व एसपी ने उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं का जायज़ा लेते हुए आयोग की मंशानुरूप चाक-चौबन्द व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। क्षेत्र की संवेदनशीलता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। शस्त्र जमा कराने की कार्यवाही प्रभावी ढंग से की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ बैरियर एवं चेकपोस्ट के माध्यम से चेकिंग की जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि की गई कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी अवश्य कराएं तथा पूर्व से स्थापित सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह से क्रियाशील रखा जाय।
डीएम डॉ. चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम के चयनित किये भवनों की सुरक्षा का सघनता के साथ जायज़ा ले लें तथा आवश्यकतानुसार भवन की मरम्मत कार्य करा लें। डॉ. चन्द्र ने कहा कि सकुशल निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ एवं अनुभवी अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। अधिकारियों को सुझाव दिया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराते समय पूर्व के अनुभवों का भी लाभ उठाएं तथा किसी भी स्तर पर निर्वाचन की शुचिता को प्रभावित न होंने दें। इस अवसर पर नवागंतुक अपर जिला अधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, नानपारा के अजित परेश, मिहींपुरवा(मोतीपुर) संजय प्रसाद, महसी राकेश कुमार मौर्या, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसौदिया, नानपारा राहुल पाण्डेय, कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह, पयागपुर आनन्द राय, विभिन्न व्यवस्थाओं के नामित प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारी, आरओ, एआरओ, थानाध्यक्ष तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

7 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

9 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

11 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

12 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

12 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

12 hours ago